jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

हरदा: विधायक डॉक्टर आर के दोगने मित्रमंडल द्वारा निकाली गई। विशाल कावड़ यात्रा हजारों कावड़ियों के साथ 21 किलोमीटर पैदल यात्रा हंडिया से हरदा पहुंची। जगह जगह हुआ स्वागत

हरदा। श्रावण माह के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हर हर महादेव कावड़ यात्रा श्रावण माह के तीसरे सोमवार को डॉ. आर.के. दोगने मित्र मंडल के बैनर तले निकाली गई। जिसमें हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने मुख्य रूप से शामिल हुए। हरदा विधायक डॉ. दोगने प्रातः ग्राम हंडिया पहुंचे माँ नर्मदा के पवित्र जल में स्नान कर रिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ व माँ नर्मदा का पूजन-अर्चन कर अपने साथियों व समस्त क्षेत्रवासियों के साथ कांवड यात्रा प्रारंभ की।

- Install Android App -

कावड़ यात्रा में हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए। हरदा विधायक डॉ. दोगने एवं समस्त कावड़ यात्रियों का क्षेत्रवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

डी.जे. एवं बैन्ड बाजों की धुन पर समस्त कावड़िये नाचते हुए माँ नर्मदा का पवित्र जल लेकर गुप्तेश्वर मंदिर हरदा पहँचे। जहाँ पर विधायक डॉ. दोगने एवं समस्त कावड़ यात्रियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का मां नर्मदा के पावन जल से जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। उक्त कावड़ यात्रा में समस्त कांग्रेसजनों सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी सम्मिलित हुए।