jhankar
ब्रेकिंग
मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को

मकड़ाई समाचार प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को आयोजित होगा । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मुख्यमंत्री निवास से प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना अन्तर्गत पंजीकृत बालिकाओं से संवाद स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की कक्षा 11 वीं एवं कक्षा 12 वीं की 500 लाडली बालिकाओं को मुख्यमंत्री समक्ष में संबोधित करेंगे। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी 11 वीं एवं कक्षा 12 वीं की 10-12 लाडली बालिकाएं जिले की एनआईसी कक्ष में उपस्थित रहकर कार्यक्रम से जुडेगी। कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा।

- Install Android App -

महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक डॉ. रामराव भोसले ने एक परिपत्र जारी कर समस्त कलेक्टर को निर्देश दिए है कि प्रत्येक गांव, परियोजना, जिले के प्रत्येक केन्द्र में टीवी कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल के माध्यम से एवं दूरदर्शन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण सुनिश्चित किया जाए। समस्त लाडली बालिकाएं आंगनवाडी केन्द्र, ग्राम पंचायतों,  जनपद पंचायत, शहरी निकायों, बाल विकास परियोजनाओं एवं जिला स्तर से कार्यक्रम में सुविधानुसार उपस्थित रहेंगी। इस कार्यक्रम में सभी जन प्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों, शौर्या दल, स्व सहायता समूह एवं मातृ सहयोगिनी समिति के सदस्यों को इस प्रसारण के लिंक भेज कर उसको साझा करने के निर्देशित करें जिससे कार्यक्रम का संदेश सभी तक पहुंच सकें। MP My Gov https://mp.my gov.in के माध्यम से प्रतिभाकगयों को वेबकास्ट लिंक साझा की जाएगी।