jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

अंतरराष्ट्रीय संस्था सीबीएम के विशेष सहयोग से सेवा सदन संस्था द्वारा एक दिवसीय नेत्र परीक्षण का हुआ आयोजन

एक दिवसीय शिविर में हुई 86 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच निशुल्क

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार सिराली। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल द्वारा एवं सहयोगी संस्था सीबीएम के विशेष सहयोग से प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली द्वारा ग्राम दीपगांव में निशुल्क नेत्र रोगियों के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों के आंखों की जांच निशुल्क की गई। सेवा सदन आंख जांच केंद्र सिराली के ऑप्टोमेट्रिस्ट हरी प्रसाद सेन ने बताया कि शिविर में 86 लोगों की आंखों की जांच की गई। जिसमें 14 मोतियाबिंद के मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन कराए जाने की सलाह प्रदान की गई। बाकी लोगों को आंखों संबंधित अनेक समस्या पाई गई।

सेंटर इंचार्ज अजय मंडलेकर ने बताया सेवा सदन संस्था निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलाकर आंखों संबंधित सही सलाह प्रदान करना। उक्त शिविर में सेवा सदन आंख जांच केंद्र सिराली के अजय मंडलेकर, हरिप्रसाद सेन, शशांक राठौड़, ग्राम पंचायत सरपंच बसंती बाई कलम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गा खोदरे, आशा कलम, ग्राम पंचायत सचिव दिनेश पटेल, सरिता बाई, आनंद राम तेली, राजेंद्र प्रजापति, मोहन लाल मालवीय, संतोष कुमार आदि अनेक नेत्र रोगी मौजूद रहे।