इंडियन मार्केट के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में आगामी सप्ताह में कुछ नए और शानदार स्मार्टफोन के लॉन्च होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए ताकि आप बेहतर विकल्प चुन सकें। इस सप्ताह भारतीय बाजारों में इन्फिनिक्स स्मार्ट- 5 (Infinix Smart-5), जायोमी रेडमी के-40 प्रो (Xiaomi Redmi K-40 Pro), नोकिया – 5.4 (Nokia-5.4) और नोकिया – 3.4 (Nokia-3.4) स्मार्टफोन की लॉन्चिंग हो सकती है। दूसरी ओर ग्लोबल मार्केट में जायोमी एमआई – 11 (Xiaomi Mi-11) स्मार्टफोन के लॉन्च होने की संभावना है। आइए इन अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं, इन स्मार्टफोन को 108 मेगा पिक्सल के दमदार कैमरे के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। इनमें 6000 एमएएच (एमएएच) तक की पावरफुल बैटरी भी आपको देखने मिलेगी।
इन्फिनिक्स स्मार्ट- 5 (Infinix Smart-5)
इन्फिनिक्स स्मार्ट- 5 फोन की बिक्री एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से होगी। 11 फरवरी 2021 को लॉन्च होने वाले इस फोन की कीमत तकरीबन 8000 रुपये होगी। यह फोन चार कलर – मोरंडी ग्रीन, 6-डिग्री पर्पल, एगीन ब्लू और ऑब्सीडियन ब्लैक में उपलब्ध होगा। इन्फिनिक्स स्मार्ट-5 कंपनी का यह फोन मोस्ट अर्फोडेबल स्मार्टफोन होगा और इसमें 6000 एमएएच (एमएएच) की बैटरी दी जा सकती है। यह फोन 6.6” के वॉटरड्रॉप डिस्प्ले के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन एंड्राइड-10 गो एडिशन पर आधारित है और यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। इन्फिनिक्स स्मार्ट-5 स्मार्टफोन में 3 जीबी का रैम और 64 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जो माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से इक्स्पेंडबल किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, इस स्मार्टफोन में। फोन का प्राइमरी कैमरा 13 एमपी का होगा, जबकि सेकेंडरी कैमरा 2 एमपी। 8 एमपी के सेल्फी कैमरे के साथ 6000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।
जायोमी एमआई- 11 (Xiaomi Mi-11)
जायोमी एमआई- 11 की ग्लोबल लॉन्चिंग 8 फरवरी 2021 को हो सकती है। यह दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध रहेगा। इस फोन के 8जीबी+128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत लगभग 69,800 रुपये होगी। जबकि 8जीबी+256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लगभग 78,500 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा। एमआई – 11 स्मार्टफोन एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित मीयूआई 12 पर उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon-888 प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा। इसमें 6.81” का 2के एमोलड डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें 108 एमपी का प्रायमरी सेंसर दिया जाएगा, जबकि 13 एमपी का अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर और 5 एमपी का मैक्रो शूटर उपलब्ध होगा। फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए 20 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में पावर बैकअप हेतु उपभोक्ता को 4600 एमएएच की बैटरी मिलेगी। जिसमें टर्बोचार्ज 55 डब्ल्यू वायर्ड और 50 डब्ल्यू वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट उपलब्ध रहेगा।
नोकिया – 5.4 (Nokia- 5.4)
Nokia-5.4 फोन की लॉन्चिंग, ग्लोबल मार्केट में हो चुकी है। यह फोन भारत में 10 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। जिसकी कीमत लगभग 16,900 रुपये होगी। इसमें 6.39” का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेज़लूशन 720×1560 पिक्सेल और ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5 : 9 है। यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 से पावर्ड है। नोकिया-5.4 स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड-10 पर चलता है, इसे ऐंड्रॉयड-11 का अपडेट मिलेगा। यह स्मार्टफोन 6 जीबी तक के रैम और 128 जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ भारतीय बाजारों में आएगा। नोकिया- 5.4 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के पीछे 4 कैमरे लगे हैं। फोन में प्राइमरी कैमरा 48 एमपी का है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 एमपी का कैमरा दिया गया है। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
नोकिया – 3.4 (Nokia-3.4)
यह स्मार्टफोन 10 फरवरी 2021 को लॉन्च होगा। जिसकी कीमत करीब 11,999 रुपये होगी। नोकिया-3.4 में 6.39” की एचडी स्क्रीन दी गई है, जिसका रेज़लूशन 720*1560 पिक्सल है। नोकिया का यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से पावर्ड है। यह स्मार्टफोन 4 जीबी तक के रैम ऑप्शन और 64 जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शंस के साथ आएगा। नोकिया-3.4 स्मार्टफोन Android-10 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 एमपी का कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन के पीछे एलईडी फ्लैश के साथ 13 एमपी का मेन कैमरा, 5 एमपी का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 एमपी का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
जायोमी रेडमी के-40 प्रो (Xiaomi Redmi K-40 Pro)
रेडमी की सिरीज़ 14 फरवरी को भारत में लॉन्च होगी। इसकी कीमत 34,999 रुपये होगी। इसमें रेडमी के-40, रेडमी के-40एस के साथ टॉप वेरिएंट रेडमी के-40 प्रो भी आएगा। रेडमी के-40 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी के-40 सीरीज के स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 870 और MediaTek Dimensity 1200 के साथ पेश किया जाएगा। रेडमी के-40 प्रो की फोटोग्राफी की बात करें, तो इसमें 108 एमपी का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा अन्य लेंस के तौर पर वाइड एंगल लेंस, मैक्रो लेंस और एक डेप्थ सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। फोन को 6 जीबी रैम सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन 6.67” डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। सेल्फी के लिए 20 एमपी और 2 एमपी का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। पावरबैकअप के लिए 4800 एमएएच मिलेगी।

