jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

अगले 4 दिनों में इन स्थानों पर गिरेंगे औलेे ,होगी बारिश , मौसम का पूर्वानुमान

 

मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणाऔर राजस्थान यूपी के जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है। देर रात पश्चिम जिलों में हुई बूंदाबादी से मौसम का मिजाज बदल गया है। हालांकि इसका कोई असर तापमान पर नहीं पड़ा है।मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रहने की संभावना|

आज सुबह से ही अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। रात में पश्चिम यूपी के जिलों में बूंदाबादी से मौसम में कुछ परिवर्तन हुआ है। हालांकि इसका कोई असर तापमान पर नहीं पड़ा है। आज बारिश होने से मौसम में बदलाव के आसार हैं। बारिश की वजह से दिन के तापमान में कुछ कमी आ सकती है। जबकि रात में तापमान बढ़ने की उम्मीद है।

- Install Android App -

24 से 28  जनवरी मौसम में बदलाव 

रविवार रात से मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 24 जनवरी से बारिश और कहीं-कहीं पर ओले पड़ने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यूपी में औसत अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम औसत तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रहने की संभावना है।

ओले पड़ने ,तेज बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि एनसीआर के जिलों में सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आज ओले पड़ सकते हैं। इस वजह से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।मौसम विभाग की माने तो 24 से 28 जनवरी के बीच यूपी, पंजाब, हरियाणा और सहित उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और ओले पड़ने की संभावना है। गंगा के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना है।