jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी 2023) – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने सारिका घारू के गीतों को किया जारी

नर्मदापुरम।  वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम -थीम पर सारिका ने तैयार किये हें वीडियो गीत , मुख्यनिर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के मार्गदर्शन में सारिका कर रही है जागरूक

वोट जैसा कुछ नहीं, हम मतदाता हैं का संदेश बतायेगा , अमूल्य मत का महत्व- अनुपम राजन

 

- Install Android App -

वोट जैसा कुछ नहीं, हम मतदाता हैं, वोट डालेंगे हम जरूर, लोकतंत्र से नाता है जैसे गीतों का वीडियो संग्रह मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने जारी किया। इस अवसर पर श्री अनपम राजन ने कहा कि स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत सारिका के इन गीतों से मतदाताओं को मतदान का महत्व बताने में मदद मिलेगी। सारिका ने बताया कि श्री अनुपम राजन के मार्गदर्शन में इन गीतों को तैयार किया है। मतदाता जागरूकता के इन गीतों का संगीत, गायन एवं निर्माण स्वीप आईकॉन सारिका घारू ने किया है। इन गीतों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को लोकतंत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिये प्रेरित करने जारी किया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस क्यों मनाया जाता है-

सारिका ने बताया कि 25 जनवरी 1950 को भारतीय निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई थी। इसलिये 25 जनवरी को ही हर वर्ष को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत सन 2011 से की गई है। यह 13 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। इस दिन अमूल्य मत का महत्व बताने अनेक जागरूकता गतिविधियां की जाती हैं। इस वर्ष की थीम -वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम रखी गई है।

 

-सारिका घारू @GharuSarika