jhankar
ब्रेकिंग
UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब? जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ

अब राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में जलाएंगे अमर जवान ज्योति! 3 फरवरी को रखेंगे नींव

रायपुर: राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर 50 सालों से जलने वाली अमर जवान ज्योति को नेशनल वार मेमोरियल पर जलने वाली ज्योति में मिला देने वाले मोदी सरकार के फैसले से असहमत बघेल सरकार अब छत्तीसगढ़ में अमर जवान ज्योति स्थापित करने जा रही है। छत्तीसगढ़ के सीएम  भूपेश बघेल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि 3 फरवरी को रायपुर में अमर जवान ज्योति स्थापित की जाएगी और उसकी नींव कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रखेंगे।

- Install Android App -

आपको बता दें कि इंडिया गेट पर 50 सालों से जलती रही अमर जवान ज्योति को नेशनल वार मेमोरियल पर जलने वाली ज्योति में मिला देने के फैसले पर राहुल गांधी ने नाराजगी जाहिर की थी और उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते, कोई बात नहीं। हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे!

खास बात यह कि सीएम भूपेश बघेल के आमंत्रण पर राहुल गांधी 3 फरवरी को रायपुर आने वाले हैं। इस दौरान वे राहुल गांधी भूमिहीन किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार की “राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना” की पहली किस्त जारी करेंगे और महात्मा गांधी सेवाग्राम का शिलान्यास भी करेंगे। इसी दौरान राहुल गांधी बघेल सरकार की तरफ से स्थापित की जाने वाली अमर जवान ज्योति की नींव भी रखेंगे।