jhankar
ब्रेकिंग
जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश आज 22- अक्टूबर - गुरुवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें  महाराणा सेना का प्रदेश स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम 25 अक्टूबर को हरदा में हाईवे पर चेकिंग के दौरान हादसा, कॉन्स्टेबल को लोडिंग वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

अमेरिका में डेल्‍टा वैरिएंट का कहर, अस्‍पताल में बढ़े कोरोना के मरीज, रोज आ रहे एक लाख नए मामले

कोरोना के डेल्‍टा वैरिएंट से अमेरिका में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार यहां रोज एक लाख नए केस आ रहे हैं और इसके साथ ही अस्‍पतालों में मरीजों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट का कहर कम नहीं हो रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या पिछले छह माह में सबसे ज्यादा हो गई है। फ्लोरिडा में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या पिछले आठ दिनों में तेजी से बढ़ी है। यहां स्कूलों के खुलने के बाद सभी के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। अमेरिका ने अपने नागरिकों को इजरायल, फ्रांस और थाईलैंड की यात्रा टालने के लिए कहा है। अमेरिका में औसतन हर रोज एक लाख नए मामले सामने आ रहे हैं। डेल्टा वैरिएंट के कारण गंभीर मरीजों की संख्या में चालीस फीसद की वृद्धि हो गई है। इसके साथ ही अब कई स्थानों पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी निरस्त किए जा रहे हैं। दक्षिण डकोटा की मोटरसाइकिल रैली इस वर्ष भी निरस्‍त कर दी गई।

- Install Android App -

चीन में 180 नए मामले आए

राजधानी बीजिंग को संक्रमण से बचाने के लिए स्थानीय स्तर पर कई उड़ानों को निरस्‍त कर दिया गया है। जिन स्थानों पर संक्रमण की गति तेज है, उन स्थानों से बीजिंग आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। फिलहाल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1702 है, इनमें 54 गंभीर किस्म के मरीज हैं। प्रेट्र के अनुसार, चीन में मंगलवार को 180 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। यह संख्या जुलाई के बाद सबसे ज्यादा है। इनमें से अधिकांश मामले ऐसे हैं, जो स्थानीय संक्रमण के हैं। चीन में कोरोना की नई लहर से देश में चिंता है। यहां कई प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।