jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

अमेरिका में फिर फायरिंग, यूटा में एक ही घर में 5 बच्चों सहित 8 लोगों की शव मिले

US Utah Firing : अमेरिका में एक फिर फिर फायरिंग की घटना ने लोगों को दहला दिया है। अमेरिका के यूटा राज्य में गोलीबारी में 5 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी जांच अधिकारियों ने शूटिंग को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक यूटा के 8000 की आबादी वाली कस्बे में यह वारदात हुई है। गोलीबारी किसने की और क्यों चलाई, इस बारे में पुलिस अभी जांच कर रही है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यूटा के ग्रामीण इलाके में एक घर के भीतर 8 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इन सभी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मरने वालों में 3 व्यस्क और 5 बच्चे शामिल है और यह वारदात बुधवार को हुई है।

- Install Android App -

मंगलवार को भी हुई थी फायरिंग

इससे पहले अमेरिकी के वाशिंगटन डीसी में मंगलवार रात हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 1 बच्चा घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में 3 संदिग्धों की तलाश कर रही है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रमुख रॉबर्ट कॉन्टी ने कहा कि फिलहाल घटना के बारे में जांच की जा रही है और गोलीबारी करने वाले हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।