jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

अलकायदा की धमकी : अयोध्या का राम मंदिर तोड़कर,बाबरी मस्जिद बनायेगे

मकड़ाई समाचार अयोध्या|अलकायदा आतंकी ने राम मंदिर को लेकर धमकी दे डाली है। अलकायदा आतंकियो के निशाने पर अब अयोध्या का राम मंदिर है। अंतरराष्ट्रीय जिहादी समूह ने ऑनलाइन अपनी पत्रिका जारी किया है। जिसमें गजवा-ए-हिंद ने संकल्प लिया है कि राम मंदिर को तोड़कर उसकी जगह एक मस्जिद बनाएगा।

- Install Android App -

यह पत्रिका जिहादी फीड की ओर से इस सप्ताह ऑनलाइन जारी किया गया है।
ऑनलाइन पत्रिका के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी जहर उगला है। इसके अलावा भारतीय मुसलमानों से जिहाद का समर्थन करने की अपील की गई है।जिहादियों ने कहा है कि मूर्तियों के स्थान पर अल्लाह के नाम पर बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा। ये सब बलिदान मांगता है।
 “हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का नारा है एक धोखा”
अलकायदा ने भारतीय मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा गया है कि उन्हें डरना होगा। अल-कायदा एक जिहाद से लड़ने का इरादा रखता है ताकि पूरा भारतीय उपमहाद्वीप इस्लाम की दुनिया का हिस्सा बन जाए और मूर्ति पूजा बंद हो जाए.’आतंकी सगंठन ने जहर उगलते हुए भारतीय मुसलमानों के लिए धर्मनिरपेक्षता को “नर्क” बताया है और जोर देकर कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के नारे “एक धोखा” हैं।