विकास यात्रा में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत मिल रही है मदद
मकड़ाई समाचार हरदा। विकास यात्रा के दौरान इन दिनों गांव गांव में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं की स्वीकृति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को हरदा विधानसभा के ग्राम बरखेड़ी मे विकास यात्रा के दौरान श्रीमती प्रमिला को कल्याणी पेंशन योजना का लाभ दिया गया और उन्हें स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा गौतम चोलकर, रामदयाल चोलकर और दिलीप को जाति प्रमाण पत्र तैयार कर दिया गया जबकि हृदय राम गौर को भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल का कार्ड दिया गया। इसके अलावा केवलराम गौर, अशोक गौर, देवी सिंह राजपूत, अनिल गौर, सुनीता डोके, विमलसिंह राजपूत, गयाप्रसाद गौड़, राधाकिशन ओनकर, सावित्रीबाई को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए जबकि प्रमिलाबाई सावित्रीबाई को बी-1 की नकल दी गई।
विकास यात्रा के दौरान ग्राम मगरधा में विमलाबाई और शांताबाई को खाद्यान्न पर्ची प्रदान की गई। दुर्गाबाई और गजाधर को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिलाया गया तथा रानू को खाद्यान्न पर्ची दी गई। इस दौरान राजेश धुर्वे और राजेश काकोड़िया को जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ग्राम रसूलपुर में चिरौंजीलाल और बृजलाल को आयुष्मान कार्ड दिया गया जबकि फत्तू, समोसा, पूनम, रोहित तुलसीराम, मनोज को खाद्यान्न के लिए पात्रता पर्ची तथा रामेश्वर और शंकर को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए। ग्राम झल्लार में विकास यात्रा के दौरान बालकृष्ण, श्रवण कुमार, राधेश्याम, गोलू धुर्वे, गायत्री बाई, अनोखी लाल, हरिप्रसाद और कमल को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।

