jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

हरदा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँची ‘‘विकास यात्रा’’

मकड़ाई समाचार हरदा। विकास यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को विधानसभा क्षेत्र हरदा के ग्राम सुखरास, पड़वा, बम्हनगांव, डगावाशंकर, घोघड़ामाफी, लालमाटी, रोलगांव, अमरापुर, सुल्तानपुर, कमताड़ा, बीड़, केलनपुर, पहटगांव, पलासनेर, मसनगांव, गांगला, गाडगी, कांकरिया, कड़ोला उबारी व रान्याखेड़ी पहुँची। विकास यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। विकास यात्रा के दौरान ग्रामीणों को विधानसभा क्षेत्र हरदा में हुए विकास कार्यो की जानकारी देने वाली पुस्तिका वितरित की गई। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

- Install Android App -

डगांवाशंकर, बम्हनगांव व पड़वा में हितग्राहियों को वितरित किये स्वीकृति पत्र
विकास यात्रा के दौरान ग्राम डगांवाशंकर में उपस्थित अतिथियों ने सीमाबाई, नीलाबाई, मनीषा और वर्षा उइके को पात्रता पर्ची प्रदान की जबकि मदनलाल, सपना, लखनलाल, संदीप को बीपीएल राशन कार्ड तथा दीपक, गणेश और रश्मि को संबल कार्ड प्रदान किये गये। बुधवार को ही विकास यात्रा ग्राम बम्हनगांव भी पहुँची जहां अतिथियों ने शोभा कलम, पूजा, हुकुम जाटव और विजय नागराज को संबल कार्ड प्रदान किये। इसके अलावा ग्राम पड़वा की कावरबाई को कल्याणी पेंशन का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया जबकि दिलीप व रामजीवन को संबल कार्ड तथा सुशीलाबाई को निःशुल्क खाद्यान्न के लिये पात्रता पर्ची प्रदान की गई।