jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम अबगांव खुर्द में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं भोपाल में सांसों पर संकट : बढ़ते प्रदूषण से चेस्ट क्लीनिक में मरीजों की भीड़, आधे से ज्यादा केस प्र... हरदा में एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.51 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार एमडी पाउडर केस में नया मोड़! भाजपा नेताओं ने पुलिस को घेरा किये सवाल , आखिर किस पुलिसकर्मी को बचा रह... आज से तीन दिन लगेगी किसान चौपाल, समस्याओं का होगा मौके पर समाधान 12 को लगेगा युवा रोजगार मेला पटाखे की चिंगारी से लकड़ी के मकान में लगी आग, महिला को पड़ोसियों ने बचाया पटाखे की चिंगारी से क्रिकेट ग्राउंड में रखा बारदाने का ढेर खाक, व्यापारी को लाखों का नुकसान महेश्वर में 19 को धनगर समाज का महाकुंभ सीएम मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि पोखरनी में 15 से संगीतमय भागवत कथा, 21 को भंडारे के साथ होगा समापन

असम में दाढ़ी, टोपी और लुंगी वालों की होगी सरकार-अब्दुर रहीम अजमल

गुवाहाटी|  असम में कांग्रेस की साझेदार बदरुद्दीन अजमल की AIUDF लगातार विवादों में बनी हुई है|  अब AIUDF प्रमुख के बेटे अब्दुर रहीम अजमल ने विवादित बयान दिया है|  रहीम ने दावा किया है कि वह दाढ़ी, टोपी और लुंगी पहनने वाले लोगों की सरकार बनाएंगे|

- Install Android App -

अपनी पार्टी उम्मीदवार फणीधर तालुकदार के लिए असम के बभनीपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए|  अब्दुर रहीम अजमल ने बंगाली में कहा, ‘इस बार यह गरीब लोगों की सरकार होगी|  सरकार में दाढ़ी, टोपी और लुंगी वाले पुरुष होंगे| 

दूसरी रैली में अजमल ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद लोगों को बुर्का, दाढ़ी और इस्लामी टोपी की इज्जत करनी होगी. AIUDF प्रत्याशी अशरफ्फुल हुसैन के लिए चेंगा विधानसभा में रैली को संबोधित करते हुए अजमल ने कहा, ‘हमारी माताओं और बहनों के दुपट्टे का सम्मान करना होगा, हमारी माताओं और बहनों के बुर्का का सम्मान करना होगा, हमारी दाढ़ी और टोपी का सम्मान करना होगा.’  राज्य में दाढ़ी, टोपी और बुर्का बांग्लादेशी घुसपैठियों की ओर इशारा करता है| असम के मुसलमान ऐसी पोशाकों से पहचाने नहीं जाते. वह असमियों की तरह की रहते हैं |