jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

आईएएस महिला अफसर को आरोपी सोहेल मलिक ने , अश्लील मैसेज भेजे, दफ्तर पहुंचकर धमकी दी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24  दिल्ली|  राजधानी  से महिला के साथ छेड़छाड़ का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आईएएस महिला अफसर से छेड़छाड़ हो रही थी। IAS अफसर से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सबसे कठिन सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर IAS अफसर बनने के बाद भी एक महिला को छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा। आईएएस अधिकारी जिनके हाथों में पूरे जिले या विभाग का कंट्रोल होता है, उसके साथ छेड़छाड़ की बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लगती है लेकिन ये सच है। यह शर्मनाक वाकया राजधानी दिल्ली की है। जहां मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की महिला अधिकारी से छेड़छाड़ व धमकाने का गंभीर आरोप है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने अश्लील मैसेज भेजे, दफ्तर पहुंचकर धमकी दी। शिकात पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Install Android App -

महिला अफसर के दफ्तर में पहुंचकर दी धमकी

इस सनसनीखेज मामले का आरोपी भी एक बड़ा अफसर है। मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि महिला आईएएस से छेड़छाड़ के मामले में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी सोहेल मलिक को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि आरोपी महिला अधिकारी के दफ्तर में पहुंचकर उन्हें धमकाने लगा था। जिसके बाद संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया।आईआरएस सोहेल मलिक अंसारी कोरोना काल के समय काफी सुर्खियों में रहे थे.क्योंकि, उस वक्त उन्होंने दिल खोलकर जरूरतमंद लोगों की मदद की थी. हर तबके के लोगों ने आईआरएस अधिकारी सोहेल मलिक की तारीफ की थी.