jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

इंदौर लव जिहाद – शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,भाई और मां की हत्या की धमकी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाब

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर | खजराना पुलिस थाने में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपित ने कोचिंग क्लास में युवती से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में वह उस पर इस्लाम धर्म स्वीकारने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती ने मतांतरण से इनकार किया तो आरोपित मारपीट करने लगा। उसने धमकी भी दी कि इस्लाम नहीं स्वीकारा तो तेरी, तेरे भाई और मां की हत्या कर दूंगा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

आरोपित का नाम मोहम्मद फैजान खान पुत्र फरीद खान निवासी हारुन कालोनी खजराना है। नंदानगर निवासी युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि करीब चार वर्ष पहले मेरी मो.फैजान खान से कोचिंग में पहचान हुई थी। उसने मुझसे दोस्ती की फिर बहला-फुसलाकर मुझे घर बदलने को मजबूर कर दिया। जब मैं अकेले रहने लगी तो फैजान ने मुझे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए|

- Install Android App -

भाई और मां की हत्या करने की धमकी

युवती ने बताया कि कुछ दिन बाद फैजान मुझ पर इस्लाम स्वीकारने के लिए दबाव बनाने लगा। 18 मई को उसने कहा कि तू इसी वक्त बता कि इस्लाम स्वीकार रही है या नहीं। जब मैंने इनकार किया तो आरोपित ने मेरे साथ मारपीट की और धमकी दी कि इस्लाम कुबूल नहीं किया तो तुझे जान से मार दूंगा। उसने मुझे, मेरे भाई और मां की हत्या करने की धमकी भी दी। पुलिस ने फैजान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

 मामला .02 – नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म

लसूड़िया क्षेत्र में शहादत मंसूरी ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी रात के वक्त कहीं चली गई है। आशंका है कि कोई उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार को पुलिस आरोपित तक पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को नामजद करते हुए प्रकरण में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी।