jhankar
ब्रेकिंग
EPFO 3.0: बड़ी खुशखबरी! अब UPI के जरिए मिनटों में बैंक खाते में आएगा PF का पैसा । हरदा दुखद खबर : सर्प दर्श से तीन साल की मासूम की मौत, मां के साथ जमीन पर सो रही बेटी! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : अखाड़े के हैरतअंगेज करतब, भक्ति की लहर और भंडारे की महक—हंडिया में दिखा हनुमान जयंती का भव्... गैस सिलेंडरों के वितरण में अनियमितता,अधिक राशि वसूलने की मिली शिकायत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके: दिल्ली-NCR समेत कई राज्य प्रभावित शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत : महंगाई भत्ता 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हुआ 14 से 18 वर्ष तक के बच्चों का खतरनाक उद्योगों एवं प्रक्रियाओं में नियोजन प्रतिबंधित सिवनी मालवा में कांग्रेस का हल्ला बोल किसानों की बदहाली और ‘झूठी FIR’ पर सरकार को घेरा,  बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली का खेल उजागर, 12 आरोपी पकड़े, 6 फरार

 हिम्मत हौसले ने दी नई पहचान प्रीति विश्‍वकर्मा को ‘वुमनिया ऑन रोट्रिप’ की फाउंडर है

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुंबई  | प्रीति विश्‍वकर्मा ‘वुमनिया ऑन रोट्रिप’ की फाउंडर हैं। उन्‍हें मिर्गी का रोग है। जब इसके बारे में पड़ोसियों को पता चला तो उन्‍होंने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं। कुछ ने कहा कि अब शादी कैसे होगी। इसी के बाद उन्‍होंने अकेले ट्रिप पर निकलने का फैसला किया।

मिर्गी का रोग है तो शादी कैसे होगी

समाज का एक तबका आज भी पुरानी घिसी-पिटी मान्‍यताओं को लेकर बैठा है। यह लड़कियों में तरह-तरह के मीन-मेख निकालता है। कुछ लोग उनके अकेले ट्रैवल करने को अच्‍छी नजर से नहीं देखते हैं। कोई बीमारी हो जाए तो सीधे उसके भविष्‍य पर ही सवाल उठाया जाता है। बातें बनाई जानें लगती हैं कि इसकी शादी कैसे होगी। प्रीति  ने यह सब कुछ देखा है। बहुत कम उम्र में उन्‍हें एपिलेप्‍सी (मिर्गी) डायग्‍नोज हुई थी।

- Install Android App -

वुमन ट्रैवलर्स के लिए स्‍टार्टअप शुरू

बेटा न होने के कारण माता-पिता को पहले ही तानें सुनने पड़ते थे। बेटी की बीमारी के बाद लोग इसे छुपाने के लिए कहने लगे। लेकिन, प्रीति और उनका परिवार इस बात से परेशान नहीं हुए। प्रीति ने ठान लिया कि वह दुनिया को गलत साबित करके दिखाएंगी। उन्‍होंने इस बीमारी के साथ ही अकेले देश के 25 राज्‍यों में यात्रा कर डाली। इस कड़ी में उन्‍होंने वुमन ट्रैवलर्स के लिए स्‍टार्टअप शुरू कर दिया। इसका नाम वुमनिया ऑन रोडट्रिप है। इस दौरान उन्होंने ध्‍यान दिया कि महिलाओं के लिए सोलो ट्रिप आसान नहीं है।यह पूरी तरह से महिलाओं के लिए है।प्रीति 31 साल की हैं। वह मुंबई में रहती हैं। मूल रूप से प्रीति उत्‍तर प्रदेश की रहने वाली हैं।

 हिम्मत हौसले ने दी नई पहचान

मिर्गी के मरीज अक्‍सर घरों में बंद रहते हैं। कोई नहीं कह सकता कि उन्‍हें कब दौरा पड़ जाए। प्रीति के परिवार को भी उनकी चिंता रहती है। लेकिन, वे बेटी को प्रोत्‍साहित करते हैं। उनका परिवार बेहद खुश है कि प्रीति ने सीमाओं को लांघा है। परिवार वाले इस बात पर भी गर्व करते हैं कि प्रीति दूसरी महिलाओं को भी वैसा करने के लिए प्रोत्‍साहित कर रही हैं। प्रीति हर साल करीब 15 ट्रिप करती हैं। छ‍ह दिन की ट्रिप की कॉस्‍ट करीब 25,000 रुपये रहती है। उनकी ट्रिप अब तक 500 से ज्‍यादा महिलाएं हिस्‍सा बन चुकी है।