ब्रेकिंग
हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने आंगनवाड़ी, स्कूल, अस्पताल और उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण हंडिया : लापरवाह सरपंच सचिव, परेशान ग्रामीण व्यापारी, साप्ताहिक हाट बाजार लापरवाही और अनदेखी का हो ग... शादीशुदा युवती से प्यार मे हुआ युवक का कत्ल ! युवती के परिजनों को युवक के कत्ल के आरोप किया गिरफ्तार पं प्रदीप मिश्रा भगवान चित्रगुप्त मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगें कथावाचाक मिश्रा से भड़का है कायस... होटल में चल रहा था देह व्यापार: पुलिस की छापामारी में 5 लोग पकड़ाए दमोह कलेक्टर का बयान अवैज्ञानिक व भ्रामक - केदार सिरोही ईरान से सुरक्षित निकाले गए 110 छात्र आज पहुंचेगें दिल्ली उप सरपंच पति पर आरोप प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की भूमि पर कब्जा कर बनाई रातों रात दुकान, मिठाई वाले को कि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 19 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया: गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार – 1.296 किलोग्राम मादक पदार्थ एवं मोबाइल जप्त

Big News : आतंकवाद चाहे कहीं भी हो लेकिन होता हैै, मानवता के विरुद्ध, यह शांति और भाईचारे का समय है- पीएम मोदी

संघर्षों और टकराव से दुनिया में किसी को फायदा नहीं हो सकता है। यह शांति और भाईचारे का समय हैए साथ मिलकर चलने का समय हैए एक साथ आगे बढ़ने का समय है।

- Install Android App -

मकडाई एक्सप्रेेस 24 नई दिल्ली : इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को शांति का संदेश दिया है। नई दिल्ली में आयोजित 9वीं पी20 समिट में पीएम मोदी ने कहा कि जो हो रहा है उसका असर सभी पर पड़ेगा। यह शांति और भाईचारे का समय है। पी.20 का मतलब है पार्लियमेंट.20। जिस तरह पिछले दिनों भारत में जी.20 समिट हुई थी उसी तरह अब पी.20 का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उसका उद्घाटन किया। पी.20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 13-14 अक्टूबर तक होगा। जिसमें जी.20 देशों के संसद अध्यक्ष और सभापति हिस्सा ले रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा आतंकवाद चाहे कहीं भी होता हो, किसी भी कारण से, किसी भी रूप में होता है, लेकिन वो मानवता के विरुद्ध होता है।भारत कई वर्षों से सीमा पार आतंकवाद का सामना कर रहा है। लगभग 20 साल पहले आतंकवादियों ने हमारी संसद को उस समय निशाना बनाया था जब सत्र चल रहा था। दुनिया भी महसूस कर रही है कि आतंकवाद दुनिया के लिए एक चुनौती है और यह मानवता के खिलाफ है।दुनिया की संसदों और उनके प्रतिनिधियों को इस पर विचार करना होगा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में कैसे मिलकर काम किया जाए।