jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर 'छात्रों की गूंज' - जिलों से आने वाले कार्यकर्ता, नेता और विधायकों की तैयारी प्रदेश भर से मोब... बिग बेकिंग : किराए के मकान में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी ट्रैक्टर खरीदी के चेक बाउंस मामले में बड़ी कार्रवाई - आरोपी को 6 माह की सजा संत कमल किशोर नागर को धमकी भरे पत्र का मामला गरमाया, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग किसानों की आवाज: किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञ... गुर्जर युवा संसद’ का सफल आयोजन, सामाजिक नेतृत्व, शिक्षा और रोजगार पर हुआ मंथन गणपति बप्पा के आगमन से बाजारों में रौनक, दुकानों पर सजे मोदक लड्डू हरदा में गणेश उत्सव की धूम - भक्ति और उत्साह में डूबा शहर चारूवा में गणेशोत्सव की धूम, पंडालों में गूंजा 'गणपति बप्पा मोरया हरतालिका तीज पर रातभर गूंजे भजन, सुबह नदी में किया फुलेरा विसर्जन

आराध्या डिस्पोजल कंपनी में लगी आग, 6 दमकले आग बुझाने में लगी ,दो की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास।  शहर में डिस्पोजल बनाने वाली कंपनी आराध्या डिस्पोजल में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र की है। यहां डिस्पोजल बनाने वाली कंपनी आराध्या डिस्पोजल में आग गई। भीषण आग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब आधा दर्जन से अधिक दमकले आग बुझाने में लगी। कंपनी में आग लगने के दौरान चार लोग अंदर फंसे थे।दीवार तोड़कर आग में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों का इलाज जारी है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई ।