jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

गुर्जर युवा संसद’ का सफल आयोजन, सामाजिक नेतृत्व, शिक्षा और रोजगार पर हुआ मंथन

टिमरनी/हरदा। श्री भुआणा प्रांतीय गुर्जर युवा सभा हरदा (नयाखेड़ा) के तत्वावधान में युवाओं की आवाज और समाज के विकास के संकल्प के साथ ‘गुर्जर युवा संसद’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम टिमरनी स्थित नवयुवक गुर्जर संस्था क्षेत्र टिमरनी के मंगल भवन परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें भुआणा क्षेत्र के गुर्जर युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

युवा संसद के दौरान सामाजिक उत्थान, वैचारिक चिंतन, सामाजिक नेतृत्व, संस्कार, शिक्षा, सामाजिक नीति, संगठन की मजबूती और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं ने अपने विचार साझा किए। संवाद के माध्यम से समाज को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने तथा युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

दिग्गजों ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं के रूप में भुआणा प्रांतीय गुर्जर सभा हरदा के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण दुंगाया, हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, खरगोन से आए युवा किसान विजय चौधरी, सतवास के हेमराज गुर्जर, सामाजिक कार्यकर्ता धन्नालाल दोगने, चुन्नीलाल रायखेरे एवं ओमप्रकाश मोरछले उपस्थित रहे।

 

- Install Android App -

इसके अलावा श्री भुआणा गुर्जर युवा सभा के अध्यक्ष संजय बिजगावने, नयाखेड़ा अध्यक्ष रामविलास चौधरी, भोपाल से सीए रामनिवास गुर्जर, इंदौर से संजय सनखेरे सहित गुर्जर नवयुवक संस्था क्षेत्र खिरकिया, सिराली और रहटगांव के अध्यक्षगण एवं जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

सभी अतिथियों और वक्ताओं ने युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। खुले मंच पर हुए संवाद में समाज नीति, संगठनात्मक एकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन भुआणा प्रांतीय गुर्जर युवा सभा हरदा के सचिव नीरज खोरे गुर्जर ने किया। अतिथियों, वक्ताओं और उपस्थित युवाओं का आभार नवयुवक संस्था क्षेत्र टिमरनी के अध्यक्ष मनीष दोगने ने व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा सभा उपाध्यक्ष बसंत महंत, नवयुवक संस्था टिमरनी के अजय पटेल, जगदीश गुर्जर, राकेश गुर्जर, विनोद बांके, उमेश गुर्जर, सुनील रात्रे, ओमप्रकाश बंड गुर्जर, ज्ञानदास गुर्जर, मनोज गुर्जर सहित अनेक सामाजिक युवाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।