jhankar
ब्रेकिंग
किसानों की आवाज: किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञ... गुर्जर युवा संसद’ का सफल आयोजन, सामाजिक नेतृत्व, शिक्षा और रोजगार पर हुआ मंथन गणपति बप्पा के आगमन से बाजारों में रौनक, दुकानों पर सजे मोदक लड्डू हरदा में गणेश उत्सव की धूम - भक्ति और उत्साह में डूबा शहर चारूवा में गणेशोत्सव की धूम, पंडालों में गूंजा 'गणपति बप्पा मोरया हरतालिका तीज पर रातभर गूंजे भजन, सुबह नदी में किया फुलेरा विसर्जन विधि-विधान से की गणेश जी की स्थापना परशुराम बस्ती में संस्कार केंद्र शुरू, बच्चों को शिक्षा के साथ मिलेंगे संस्कार रतलाम के सेमलखेड़ी गांव में सनसनी,खेत से मिले युवक-युवती के कंकाल, 14 दिन से लापता थे दोनों, जंगल मे... नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस का शिकंजा

गणपति बप्पा के आगमन से बाजारों में रौनक, दुकानों पर सजे मोदक लड्डू

क्तों में उत्साह, विक्रेताओं ने की विशेष तैयारी

केके यदुवंशी पत्रकार 

- Install Android App -

सिवनी मालवा। विघ्नहर्ता भगवान गणेश के आगमन को लेकर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व से पहले ही शहर की मिठाई दुकानों पर मोदक और लड्डुओं की मांग तेजी से बढ़ गई है।

शहर के मिठाई दुकान संचालक राहुल नागेश्वर ने बताया कि गणपति बप्पा को मोदक का भोग अत्यंत प्रिय है, इसलिए उन्होंने पहले से ही विशेष तैयारी कर ली है। दुकानों पर भक्तों के लिए केसर मोदक, मावा मोदक, और बेसन के लड्डू सहित विभिन्न प्रकार के मोदक उपलब्ध हैं।गणेश उत्सव के चलते बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।

हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाजार पहुंचकर गणपति बप्पा के श्रृंगार, पूजन सामग्री और अपने आराध्य को भोग लगाने के लिए मनपसंद मोदक-लड्डू की खरीदारी कर रहे हैं। पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियों में लीन हैं।