रहटगांव । श्री राम जानकी बड़ा मंदिर में महिलाओं ने हरतालिका तीज पर निर्जला उपवास रखा। भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा कर फुलेरा पूजन किया। मंदिर परिसर में रातभर भजन-संगीत चला और सुबह महिलाओं ने फुलेरा का नदी में विसर्जन किया।
पूजन के दौरान पंडित नीरज महाराज ने हरतालिका तीज की पौराणिक कथा सुनाई। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी और सखियों के सहयोग से वन में जाकर शिव की आराधना की थी, इसी कारण इस व्रत का नाम हरतालिका पड़ा।

