jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

इंदौर जमीन का गोलमाल : भूमाफिया से पीड़ितों को 21 जून का इंतजार, हाई कोर्ट में 100 से ज्यादा याचिकाओं में सुनवाई होना

 शिकायतों में भूमाफिया द्वारा रसीद पर प्लाट बेचना, एक ही प्लाट अलग-अलग व्यक्ति को बेचना, सरकारी जमीन पर प्लाट बताकर उसका कब्जा सौंपना आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा ऐसे मामले भी सामने आए जिनमें भूमाफिया ने प्लाट की रजिस्ट्री तो कर दी लेकिन मौके पर प्लाट है ही नहीं।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। कालिंदी गोल्ड, फीनिक्स टाउनशिप और सेटेलाइट हिल्स के पीड़ित बेसब्री से 21 जून का इंतजार कर रहे हैं। तीनों कालोनियों को लेकर हाई कोर्ट में चल रही 100 से ज्यादा याचिकाओं में इस दिन सुनवाई होना है। हाई कोर्ट द्वारा बनाई गई हाई पावर कमेटी भी इसी दिन अपनी रिपोर्ट हाई कोर्ट को सौंपेगी। कमेटी ने तीनों कालोनियों के पीड़ितों की ढाई सौ शिकायतें तो सुन ली अब कमेटी को भूमाफिया का पक्ष सुनना बाकी है। इसके बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। गौरतलब है कि हाई कोर्ट के समक्ष लंबित याचिकाओं की शीघ्र सुनवाई के उद्देश्य से हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्त जज आइएस श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी गठित की है। कमेटी को इस बात की संभावनाएं तलाशना है कि उक्त तीनों कालोनियों में पीड़ितों को न्याय कैसे दिलवाया जा सकता है।

- Install Android App -

 रसीद पर प्लाट तो कहीं सरकारी जमीन पर कब्जा – कमेटी के पास पहुंची शिकायतों में भूमाफिया द्वारा रसीद पर प्लाट बेचना, एक ही प्लाट अलग-अलग व्यक्ति को बेचना, सरकारी जमीन पर प्लाट बताकर उसका कब्जा सौंपना आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा ऐसे मामले भी सामने आए जिनमें भूमाफिया ने प्लाट की रजिस्ट्री तो कर दी लेकिन मौके पर प्लाट है ही नहीं।  कुछ किसान भी कमेटी के पास पहुंचे थे। इनका कहना है कि उनकी जमीन को अपनी बताकर भूमाफिया ने कालोनी का नक्शा पास करवा लिया है। ऐसे में कमेटी के सामने बड़ी चुनौती ऐसे प्लाट खरीदने वालों को न्याय दिलाने की भी है।
कैसे पास हो गया दूसरे की जमीन पर नक्शा –   आरोप है कि भूमाफिया ने किसानों की जमीन को अपना बताकर नक्शा पास करवा लिया। अगर ऐसा है तो इस बात की भी जांच होना चाहिए कि नक्शा पास करने से पहले जिम्मेदार अधिकारियों ने जमीन के दस्तावेज क्यों नहीं जांचे। बगैर स्वामित्व जांच करवाए भूमाफिया ने कैसे कालोनी का नक्शा पास कर करवा लिया जबकि सामान्य व्यक्ति अपने स्वामित्व का नक्शा पास करवाने में परेशान हो जाता है।