jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

नूडल्स कंपनी के डायरेक्टर की फोटो Wattsapp में लगाकर मैनेजर से लाखों की ठगी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर | राजधानी में नूडल्स कंपनी के डायरेक्टर की फोटो वाट्सएप में लगाकर मैनेजर से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। गिफ्ट कार्ड भेजने के नाम पर ठगी की वारदात की गई। अज्ञात ठग ने चार लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली में बैठने वाले डायरेक्टर की फोटो लगाकर ठग ने वाट्सएप पर मैसेज किया। उसमें गिफ्ट कार्ड का लिंक भेजा। उसे खरीदने के निर्देश दिए गए। वाट्सएप डीपी में डायरेक्टर की फोटो और नाम देखकर मैनेजर ने आनलाइन पैसे जमा कर दिए। उसके बाद फिर मैनेजर को मैसेज आया तो उसे शक हुआ। उन्होंने फोन कर डायरेक्टर से बात की तब ठगी के बारे में पता चला।

- Install Android App -