jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

इंदौर जिला जेल मोबाइल कांड में पुलिस भी शामिल

इंदौर। जिला जेल में मोबाइल मिलने की घटना से मुख्यालय सकते में है।बुधवार को जेल डीआइजी मंशाराम पटेल खुद जिला जेल पहुंचे और घंटों पूछताछ की। मामले में सहायक जेल अधीक्षक श्वेता मीणा का नाम सामने आया है।निलंबित जेल प्रहरी रुबिना ने उन्हें 50 हजार रुपये देना कबूला है।

- Install Android App -

महिला वार्ड की चार नंबर बैरक में बंद हाईप्रोफाइल कैदी पायल सैमुअल(भोपाल) से 21 अगस्त को मोबाइल बरामद हुआ था। सेंट्रल जेल की अधीक्षक अलका सोनकर मामले की जांच कर रही है। संयोगितागंज थाने को शिकायत कर दी गई है। महिला वार्ड की एक प्रहरी रुबिना खान को निलंबित कर दिया है।दोपहर को डीआइजी मंशाराम पटेल और अधीक्षक अलका सोनकर जिला जेल पहुंची और चार नंबर बैरक में बंद महिला कैदियों सहित स्टाफ के बयान लिए।पायल ने पूछताछ ने बताया कि मोबाइल धोखाधड़ी की आरोपित उर्वशी भदौरिया ने उसके भाई शुभम से बुलवाया था।इसके लिए पायल के पिता पीके सैमुअल ने ई-वालेट के माध्यम से पांच हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। अफसरों ने रुबिना को बुलाया तो उसके मोबाइल से स्क्रीन शाट भी मिल गए।