jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Indore Number 01: स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर लगातार सातवीं बार नंबर 01

‘स्वच्छता का नया गीत चमक रहा इंदौर’

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : गुरुवार को दिल्ली में इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर लगातार सातवीं बार नंबर वन पर रहा है। नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य अधिकारी नंबर वन की ट्राफी लेकर रात को ही शहर आए है। इंदौर एयरपोर्ट पर उनका ढोल-ढमाकों के साथ स्वागत हुआ। यहां से दल राजवाड़ा पहुंचा। शहर में जगह-जगह पर नगर में नंबर वन की ट्राफी के साथ महापौर का स्वागत किया। राजवाड़ा पर Indore Number 01 आने का जश्न मनाया गया। यहां जमकर आतिशबाजी भी हुई। इस दौरान स्वच्छता का नया गीत चमक रहा इंदौर भी लांच किया गया।

देश में सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीतने में इंदौर ने फिर से बाजी मार ली है | इंदौर लगातार 7वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बन गया है | दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस बात की घोषणा की है | राष्ट्रपति ने सभी विजेता शहरों के प्रतिनिधियों को पुरुष्कार देकर सम्मानित किया है | इंदौर के अलावा महू भी नेशनल अवार्ड की कैटगरी में था | इस कार्यक्रम में शामिल होने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव पहुंचे |