jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

इवेंट कंपनी में कार्यरत महिला को, गेस्टहाउस बुलाकर दोस्त ने किया दुष्कर्म

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर | ईवेंट कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला उसका दोस्त ही है, जिसने मिलने के बहाने उसे गेस्ट हाउस में बुलाया और इसके बाद उसके साथ गलत काम किया। पड़ाव थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। मूल रूप से इटावा की रहने वाली युवती करीब तीन साल पहले ग्वालियर आई थी। वह यहां एक ईवेंट कंपनी में काम करने लगी। ईवेंट कंपनी में काम करने के दौरान ही उसकी मुलाकात पवन तोमर और पप्पू से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई है, इसके बाद दोनों मिलने लगे। एक दिन पवन तोमर ने उसे मिलने के लिए पड़ाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीएस गेस्ट हाउस में बुलाया, यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। फिर उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसने उसके साथ कई बार गलत काम किया। जब युवती ने उससे शादी करने के लिए कहा तो धमकाने लगा। इसके बाद युवती पड़ाव थाने पहुंची और उसने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया।