jhankar
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

इस महिला IAS के घर से मिले इतने करोड़ रुपए, पैसा गिनते अधिकारियों के छूटे पसीने, 18 जगह पर ईडी के छापे….

वास्तविक रकम जानने के लिए ईडी को नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी

झारखंड। अवैध  खनन मामले में ED ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाही की, झारखंड, हरियाणा सहित पांच राज्यों के 18 लोकशन पर रेड मारी है।शुक्रवार सुबह ईडी ने झारखंड में रेड मारी जहां उनकों महिला आईएएस अधिकारी के करीबी के घर से करोड़ों में कैश मिला है। इतना कैश देख कर ई़डी भी हैरान है साथ वास्तविक रकम जानने के लिए ईडी को नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी  है जिससे की रेड के एक्चुअल कैश का पता चल सके।

- Install Android App -

महिला आईएएस अधिकारी के घर के अलावा उनके पति के घर भी ईडी ने छापेमारी की है और घर की छानबीन चल रही है। साथ ही साथ अधिकारी के CA के घर भी छापेमारी की है। झारखंड के खूंटी जिले में अवैध खनन से जुड़े मामले में राम शंकर के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। आज चल रही छापेमारी IAS अधिकारी पूजा सिंघल के साथ उनको पहचानने वालों के यहां की  गई जहां से 25 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई मिली है।

एक साथ इतने पैसे देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए थे। हाथ से पैसा गिन पाना संभव नहीं था इसलिए मशीन मंगाई गई।  करोड़ रुपए गिनने में सभी के पसीने छूट गए।  थोड़े – थोड़े समय का ब्रेक लेते हुए ED में घंटो में काम ख़त्म किया।

ईडी की छापेमारी में पूजा सिंघल के 20 करीबी लोगों के ऊपर की गई है। जिसमें उनके CA के घर से 17 करोड़ का कैश और साथ ही 8 करोड़ की प्रापर्टी और अन्य रूप में जब्त हुए है चार्टर्ड अकाउंटेंट ने मिले हुए कैश को अपना बताया है लेकिन वह यह नहीं बता पाए है कि कैश और बाकी सामान कहां से आया है इस बारे में पूछताछ करने पर वह कुछ भी नहीं बोल पाए।