jhankar
ब्रेकिंग
आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की...

उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में तीन दिवसीय आजीविका उत्पाद मेला आज से

हरदा / म.प्र.डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला हरदा के तहत आजीविका उत्पाद मेले का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय परिसर छीपानेर रोड़ हरदा में 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजित होगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित सिसोनिया ने बताया कि जिले के स्व-सहायता समूहों के द्वारा आय मूलक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने हेतु अनेक उत्पाद तैयार किये जा रहे है, इन उत्पादो के विक्रय हेतु इनके समुचित प्रचार-प्रसार करने तथा नागरिको को कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता के उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आजिविका उत्पाद मेले का आयोजन किया गया है। उन्होने बताया कि आजीविका उत्पाद मेले में स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार अगरबत्ती, सेनिटरी पेड, सोया बिस्किट, होजयरी, साज सजावट सामग्री, हेण्डवाश, गमला, चाय पत्ती, जैविक खाद, हल्दी पावडर, धनिया पावडर, मिर्ची पावडर, दोना पत्तल, बेसन, स्लीपर, बांस उत्पाद, पूजन सामग्री, पापड़, नमकीन, दाल जैसी सामग्री विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगी। यह मेला प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में ग्रामीण स्वसहायता समूहों की सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे।