jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

उमा भारती ने शराब दुकान पर फेंका गाेबर, बाेलीं-शर्म की बात है, मेरे लिए, क्याेंकि हमारी ही सरकार है

मकड़ाई समाचार टीकमगढ़। निवाड़ी में ओरछा पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती काफी सख्त मूड में दिखाई दीं। यहां पर पूर्व सीएम ने ओरछा के प्रवेश द्वार के सामने बनी शराब दुकान के बाहर ही अपनी गाड़ी रूकवा ली। इसके बाद शराब दुकान पर गाेबर फेंका और कहा कि सामने ओरछा का दरवाजा है, जहां रामराजा सरकार हैं, सरयू नदी का पानी है और यहां ये पानी है। लाेग आते हुए इसे पीते हैं और जाते हुए भी। बड़ी शर्म की बात है, मेरे लिये, क्याेंकि हमारी ही सरकार है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती प्रदेश में शराब बंदी काे लेकर आंदाेलन छेड़ चुकी हैं। जिसका शंखनाद उन्हाेंने भाेपाल में एक शराब दुकान पर पत्थर फेंककर किया था। अब उन्हाेंने ओरछा के प्रवेश द्वार पर बनी शराब दुकान पर गाेबर फेंककर सरकार काे चेतावनी दी है। इसके पूर्व पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट कर बताया कि शराब दुकान के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार रखने वाले सभी लाेगाें काे इसकी तुरंत सूचना दे दी गई थी कि यह अनैतिक एवं अधर्म है। शराबबंदी राजनीतिक नहीं सामाजिक अभियान है। समाज की शक्ति और एकता से ही इसका समाधान हाेगा, लेकिन ओरछा के दरवाजे पर रामराजा सरकार के दर्शन के लिए आते और जाते हुए यह शराब की दुकान हमारी रामभक्ति काे चुनाैती दे रही है।

- Install Android App -

उन्हाेंने ट्वीट करते हुए कहा कि ओरछा के प्रमुख प्रवेश द्वार पर स्थित यह दुकान इस जगह के लिए स्वीकृत ही नहीं है, यह किसी दूर गांव के लिए स्वीकृत है, लेकिन खुली ओरछा के मुहाने पर है। इस बारे में जनता ने हमारे संगठन के लाेगाें ने लगातार धरना प्रदर्शन किए। हम तरह के नियम विरुद्ध इस दुकान के विराेध में अब लाेगाें की काेई भी प्रतिक्रिया अपराध नहीं कही जाएगी, क्याेंकि यहां पर दुकान खाेलना ही महा अपराध है।

ट्वीट के बाद एक्शन माेड में उमा भारतीः ट्टीट करने के बाद पूर्व सीएम उमा भारती आज एक्शन माेड में दिखाई दीं। उन्हाेंने ओरछा के प्रवेश द्वार के सामने बनी शराब दुकान पर गाेबर फेंका और कहा कि यह पत्थर नहीं है गाेबर है। ये मेरे लिए शर्म की बात है।