इंदौर,| रत्नलोक कॉलोनी स्थित होटल शिवछाया में एनएसयूआइ छात्र नेता सौरभ वानखेड़े की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सौरभ आगर विधायक विपिन वानखेड़े का करीबी हैं। उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
विजयनगर थाना पुलिस के मुताबिक मैनेजर आशुतोष उपाध्याय ने दोपहर को बताया कि प्रथम मंजिल स्थित रूम नंबर 101 में 27 वर्षीय सौरभ पुत्र विजय वानखेड़े निवासी भागीरथपुरा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। उपाध्याय के मुताबिक सौरभ शुक्रवार को होटल में ठहरा था दोपहर तक रूम से बाहर न आने पर कर्मचारियों ने घंटी बजाई तो पता चला वह फांसी लगा चुका है। स्वजनों ने पुलिस को बताया सौरभ विधायक वानखेड़े के साथ दौरे पर जाता रहता था। शुक्रवार को उन्हें लगा सौरभ विधायक के साथ बाहर गया है। उन्होंने भी आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं किए है।