jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

जो रूट ने रचा इतिहास, द्रविड़ और कैलिस का तोड़ा रिकॉर्ड

मैनचेस्टर। इंग्लैंड की रन मशीन जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने में भारत के राहुल द्रविड़ और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जो रूट ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी नाबाद पारी के दौरान कैलिस को पीछे छोड़ा और तीसरे स्थान पर पहुंच गए। रूट के 157वें टेस्ट में 13294 रन हो गए हैं और उन्होंने भारत के राहुल द्रविड़ (164 टेस्ट, 13288) और कैलिस (166 टेस्ट, 13289) को पीछे छोड़ दिया है। रूट से आगे अब आॅस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (168 टेस्ट, 13378) और भारत के सचिन तेंदुलकर (200 टेस्ट, 15921) हैं। आईसीसी हॉल आॅफ फेमर रिकी पोंटिंग का मानना है कि रुट मैनचेस्टर टेस्ट में उनके रनों की संख्या को पार करने की राह पर हैं। पोंटिंग ने कहा, यह बल्लेबाजी के लिए एक शानदार दिन है और जो के लिए यह एक शानदार करियर रहा है। कैसे वह एक ऐसे खिलाड़ी से, जो पचास से ज्यादा रन नहीं बना पाता था, शतकों तक पहुंच गया है।

- Install Android App -

अब ऐसा लगता है कि हर बार जब वह पचास रन बनाता है, तो आप उसे शतक या एक बड़ा शतक बनाने के लिए चिह्नित कर देते हैं। पोंटिंग ने कहा, सिर्फ़ कुछ आंकड़ों पर गौर करें, 37 टेस्ट शतक, 13000 रन, अब तक का कितना शानदार करियर रहा है। पोंटिंग ने यह भी कहा कि रूट से और भी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है, और इंग्लैंड का यह करिश्माई खिलाड़ी इस प्रारूप में सर्वकालिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ सकता है। उन्होंने कहा, अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। वह क्या है, 35 साल का? ऐसा नहीं लगता कि खेल के प्रति उसका जुनून कहीं कम हो रहा है।ह्यह्य पोंटिंग ने आगे कहा,ह्यह्यपिछले कुछ वर्षों में रन बनाने का उनका जुनून शायद और भी बढ़ गया है। क्या वह सचिन का पीछा कर पाएंगे? देखते हैं। हो सकता है कि वह ऐसा कर भी लें।