jhankar
ब्रेकिंग
धनतेरस पर हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक, पंकज, भरत और राजेश की हुई स्वामित्व रजिस्ट्री  हरदा में दीपावली पर्व पर सिर्फ ग्रीन पटाखे चलेंगे दीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षण आईटीआई में रोजगार मेला ‘युवा संगम 12 नवम्बर को होगा दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा जबलपुर-भोपाल हाईवे पर कार से कुचलकर युवक-युवती की हत्या हंडिया : जय किशन धनगर बने अखिल भारतीय पाल महासभा के हरदा जिलाध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर,,, MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

एमपी बड़ी खबर : मुरैना में पुरानी रंजिश में चली गोलियां 6 लोगो की मौत , 3 की हालत गंभीर

भोपाल मुरैना; मध्यप्रदेश के मुरैना में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ है। यहां दो पक्षों में हुई जमकर गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में 3 महिला और 3 पुरुष हैं।

- Install Android App -

घटना मुरैना के सिहोनिया थाना इलाके की है। यहां लेपा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में भीषण गोलीबारी हुई। इसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह धीर सिंह और उसके परिजनों ने हथियारों के साथ गजेंद्र सिंह के घर पर हमला कर दिया। विवाद का कारण वर्षो पुराना दोनो पक्ष का झगड़ा बताया जा रहा है।

पूरी घटना मोबाइल कैमरों में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि किस तरह कुछ लोग हाथ में राइफल लिए दनादन फायरिंग कर रहे हैं। दूसरी तरफ गोली लगते ही लोग जमीन में गिर पड़ते हैं। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल रवाना हो गया। वही जिला प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गांव पहुंच गए।