सिराली, चारुवा एवं खिरकिया के पटाखा बाजारों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,
दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
हरदा। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में पटाखा दुकानों एवं बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा ने सिराली, चारुवा एवं खिरकिया के पटाखा बाजारों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखा दुकानों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं एवं आवश्यक सावधानियों का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने, अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रखने तथा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी दुकानदार सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

