jhankar
ब्रेकिंग
MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. आज धनतेरस पर गुलजार रहेगा हरदा का बाजार पंजाब में पाकिस्तान की साजिश नाकाम टेल क्षेत्र में सिंचाई का पानी नहीं पहुंचा तो किसान देंगे धरना, किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन हरदा को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत हरदा में बैलगाड़ी दौड़ में चिमनियां और छोटा महबूब की जोड़ी ने मारी बाजी, जीता 31 हजार का इनाम देवास टीआई हत्याकांड के बाद हरदा की सियासत में आया ऊबाल आशाराम बापू के बेहतर उपचार की मांग को लेकर हरदा में ज्ञापन, डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया को सौंपा पत्...

आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि

जानिए आज की पूजा विधि, प्राचीन कथा और शुभ उपाय

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 धर्म। आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इसे धनतेरस, धन त्रयोदशी और यम त्रयोदशी भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। वे आयुर्वेद के जनक और देवताओं के वैद्य हैं। इसी कारण इस दिन को धन्वंतरि जयंती के रूप में मनाया जाता है।

प्राचीन मान्यताएं और कथा

पुराणों के अनुसार जब देवता और असुरों ने समुद्र मंथन किया, तो 14 रत्न निकले। त्रयोदशी के दिन 12वें रत्न के रूप में हाथ में अमृत कलश लिए भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए। उनके प्रकट होते ही सोने-चांदी और धन के ढेर भी निकले।

दूसरी कथा यमराज से जुड़ी है। एक बार यमराज ने यमदूतों से पूछा कि क्या कभी किसी के प्राण हरते समय दया आई? यमदूतों ने कहा कि एक राजा की कहानी में जहां राजकुमार की मृत्यु का योग था, उसकी पत्नी ने दीप जलाकर यम को रोका। तभी से इस दिन यम के नाम का दीप जलाने की परंपरा शुरू हुई, जिसे यम दीपदान कहते हैं। इसी कारण धनतेरस की शाम को घर के बाहर दक्षिण दिशा में दीया जलाया जाता है।

आज के दिन क्या खरीदना शुभ है…..?

धनतेरस को खरीदारी का सबसे शुभ दिन माना जाता है। मान्यता है कि आज खरीदी गई वस्तु 13 गुना बढ़ती है।

धातु- सोना, चांदी, पीतल और तांबे के बर्तन

झाड़ू– नई झाड़ू खरीदना मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक है

धनिया– साबुत धनिया खरीदकर पूजा में रखना और दीपावली पर बोना समृद्धि लाता है

पूजन विधि – कैसे करें पूजा…?

आज प्रदोष काल में पूजा का विशेष महत्व है। शाम 5:43 से 7:30 के बीच शुभ मुहूर्त है।

– सबसे पहले घर की सफाई कर उत्तर दिशा में चौकी लगाएं

- Install Android App -

– चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान धन्वंतरि, कुबेर और मां लक्ष्मी की तस्वीर रखें

– घी का दीया जलाएं, रोली, चावल, फूल और मिठाई का भोग लगाएं

– भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद की पुस्तक या औषधि अर्पित करने की परंपरा भी है

– मंत्र: *ॐ धन्वंतराये नमः* का 108 बार जाप करें

– अंत में यम के नाम का एक दीया घर के मुख्य द्वार के बाहर दक्षिण मुखी जलाएं

आज के 5 अचूक उपाय

आरोग्य के लिए- आज के दिन एक स्टील के लोटे में पानी भरकर उसमें तुलसी डालकर भगवान धन्वंतरि के सामने रखें और अगले दिन परिवार के सभी सदस्य उस जल का सेवन करें

धन वृद्धि के लिए- मां लक्ष्मी को 5 कौड़ियां और कमल गट्टा अर्पित करें, फिर उसे तिजोरी में रखें

कर्ज मुक्ति के लिए– शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं

व्यापार वृद्धि के लिए– आज नई बही-खाता या कलम खरीदना बहुत शुभ माना जाता है

यम दीपदान– मृत्यु के भय से मुक्ति और परिवार की लंबी उम्र के लिए घर के बाहर आटे का चौमुखा दीया जलाएं

आज क्या न करें…..?

आज उधार न दें, किसी को खाली बर्तन न दें, और लोहे या एल्युमीनियम की वस्तु न खरीदें। कांच या प्लास्टिक की चीजें भी वर्जित मानी जाती हैं।