jhankar
ब्रेकिंग
MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. आज धनतेरस पर गुलजार रहेगा हरदा का बाजार पंजाब में पाकिस्तान की साजिश नाकाम टेल क्षेत्र में सिंचाई का पानी नहीं पहुंचा तो किसान देंगे धरना, किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन हरदा को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत हरदा में बैलगाड़ी दौड़ में चिमनियां और छोटा महबूब की जोड़ी ने मारी बाजी, जीता 31 हजार का इनाम देवास टीआई हत्याकांड के बाद हरदा की सियासत में आया ऊबाल आशाराम बापू के बेहतर उपचार की मांग को लेकर हरदा में ज्ञापन, डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया को सौंपा पत्...

पंजाब में पाकिस्तान की साजिश नाकाम

ड्रोन से भेजी ग्लॉक पिस्टल लेने आए 2 युवक गिरफ्तार, 7 मैगजीन बरामद

BSF की सूचना पर डेरा बाबा नानक पुलिस का एक्शन,खेत से मिले हथियार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 – पंजाब । प्रदेश के गुरदासपुर जिले में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। डेरा बाबा नानक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ग्लॉक पिस्टल और 7 मैगजीन के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

कैसे पकड़े गए आरोपी…?

थाना डेरा बाबा नानक के SHO अशोक कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई DGP पंजाब गौरव यादव, IG बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर और SSP बटाला डॉ. महताब सिंह के निर्देश पर की गई।

- Install Android App -

गुरुवार को कस्सोवाल पोस्ट पर तैनात BSF की 22 राजपूत यूनिट ने दो युवकों को संदिग्ध हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पाकिस्तान से जुड़ा तार, खेतों में छिपाए थे हथियार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर के कहने पर गांव घनिए के बेट के खेतों में ड्रोन से गिराए गए हथियार लेने आए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर खेतों से एक अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल और 7 मैगजीन बरामद की हैं।

कौन हैं गिरफ्तार युवक …?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुलप्रीत सिंह निवासी धारीवाल सोहियां और रवि राजपूत निवासी अभयपुर, पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने हथियार जब्त कर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और नेटवर्क के अन्य लिंक खंगाल रही है।