टेल क्षेत्र में सिंचाई का पानी नहीं पहुंचा तो किसान देंगे धरना, किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
खिरकिया में भारतीय किसान संघ का विरोध प्रदर्शन
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खिरकिया। तहसील के टेल क्षेत्र में नहर का पानी नहीं पहुंचने से नाराज भारतीय किसान संघ के सैकड़ों किसानों ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। किसानों का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष रूपसिंह राजपूत ने किया।
प्रशासन ने दिया 9 नवंबर तक पानी पहुंचाने का आश्वासन
एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन विभाग की EE सोनम बाजपेयी और SDO रोहन बिलसन से चर्चा की। चर्चा के बाद प्रशासन ने 9 नवंबर तक टेल क्षेत्र में पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
8 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में पानी नहीं मिला तो 8 नवंबर से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

