मकडा़ई एक्सप्रेस 24 हरदा । जिले के ग्राम रेलवा में गुरुवार को नमदे हर जिंदगी भर के तत्वावधान में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुई इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में ग्रामीण और बैलगाड़ी प्रेमी शामिल हुए।
धनवानी की जोड़ी ने जीता पहला पुरस्कार
प्रतियोगिता में कांटा टक्कर देखने को मिली। धनवानी की प्रसिद्ध बैल जोड़ी चिमनियां और छोटा महबूब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।
साधु और चीता को मिला दूसरा स्थान
वहीं साधु और चीता की जोड़ी ने 21 हजार रुपए का दूसरा पुरस्कार हासिल किया। आयोजकों ने बताया कि तीसरा और चौथा पुरस्कार भी संयुक्त रूप से दो अन्य बैल जोड़ियों को दिया गया।
ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की पारंपरिक प्रतियोगिता से किसानों में उत्साह का माहौल रहा।

