jhankar
ब्रेकिंग
MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. आज धनतेरस पर गुलजार रहेगा हरदा का बाजार पंजाब में पाकिस्तान की साजिश नाकाम टेल क्षेत्र में सिंचाई का पानी नहीं पहुंचा तो किसान देंगे धरना, किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन हरदा को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत हरदा में बैलगाड़ी दौड़ में चिमनियां और छोटा महबूब की जोड़ी ने मारी बाजी, जीता 31 हजार का इनाम देवास टीआई हत्याकांड के बाद हरदा की सियासत में आया ऊबाल आशाराम बापू के बेहतर उपचार की मांग को लेकर हरदा में ज्ञापन, डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया को सौंपा पत्...

MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं

15 नवंबर के बाद ठंड पकड़ेगी रफ्तार, प्रदेश में सबसे कम तापमान गिरवर में 11.9 डिग्री

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मध्यप्रदेश में आज 6 नवंबर शुक्रवार को मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) भोपाल केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के दोनों संभाग – पूर्वी MP और पश्चिमी MP में कहीं भी बारिश या आंधी का अलर्ट नहीं है। आने वाले 4 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

प्रदेश में अब गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। रात के तापमान में 1.5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान शाजापुर के गिरवर में 11.9 डिग्री, पचमढ़ी में 12.4 डिग्री और इंदौर में 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में न्यूनतम 13.5 डिग्री रहा।

प्रदेश में कहां सबसे ज्यादा और सबसे कम तापमान….?

IMD के अनुसार कल सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मंडला में 33.5 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम पचमढ़ी में 13.4 डिग्री रहा। आज भी भोपाल में अधिकतम 30-31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है।

नर्मदापुरम संभाग के 5 जिलों का मौसम – हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम

- Install Android App -

हरदा- आज आसमान साफ, अधिकतम 32°C और न्यूनतम 20°C। सुबह हल्की ठंड, दिन में तेज धूप रहेगी। बारिश 0%

बैतूल– सबसे ठंडा रहेगा। अधिकतम 29°C, न्यूनतम 18°C। जिले में पचमढ़ी के आसपास सुबह कोहरा जैसा मौसम रह सकता है ।

देवास– अधिकतम 30-33°C, न्यूनतम 20-22°C। दिनभर धूप खिली रहेगी, हवा 1.8 m/s 7849

खंडवा– सबसे गर्म। अधिकतम 33°C, न्यूनतम 17-21°C। आज पूरे दिन Sunny रहने का अनुमान, रात में साफ आसमान।

नर्मदापुरम (होशंगाबाद)- अधिकतम 31°C, न्यूनतम 19°C। साफ आसमान, ठंडी हवाएं नहीं चलेंगी ।

IMD की सलाह

नवंबर के दूसरे पखवाड़े से ठंड तेजी से बढ़ेगी। सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनें।