jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

एसबीआई 406 करोड़ बकाया वसूलने छह एनपीए खाते बेचेगा

नई दिल्ली। देश के प्रमुख ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) करीब 406 करोड़ रुपए के बकाया की वसूली को छह गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) खातों की संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) को बेचने की योजना बना रहा है। एसबीआई जिन खातों को बेच सकता है उनमें पटना बक्तियारपुर टोलवे (230.66 करोड़ रुपए का बकाया), स्टीलको गुजरात लिमिटेड (68.31 करोड़ रुपए), जीओएल ऑफशोर ‎लिमिटेड (50.75 करोड़ रुपए), आंध्रा फेरो अलॉयज (26.73 करोड़ रुपए ), गुरु आशीष टैक्सफैब (17.07 करोड़ रुपए) और जेनिक्स ऑटोमेशंस प्राइवेट ‎लिमिटेड (12.23 करोड़ रुपए का बकाया) शामिल हैं। एसबीआई की ओर से इन संपत्तियों की बिक्री के लिए निकाले गए नोटिस में कहा गया है कि नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुरूप हम इन खातों को एआरसी, बैंक, एनबीएफसीश् एफआई को बिक्री के लिए रख रहे हैं। पटना बक्तियारपुर टोलवे के खाते की ई-नीलामी 23 फरवरी को होगी। जीओएल ऑफशोर की नीलामी 21 फरवरी को, जेनिक्स ऑटोमेशंस और गुरु आशीर्ष टेक्सफैब की नीलामी 15 फरवरी को, स्टीलको गुजरात और आंध्रा फेरो अलॉयज की नीलामी चार मार्च को की जाएगी।