jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

राशन कार्ड धारकों को नीतीश सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा, इस तरह से उठा पाएंगे लाभ

बिहार सरकार (Bihar Government) राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब लोगों को बार-बार राशन कार्ड (Ration Card) बनवाने की मुक्ति मिलने वाली है. इसके लिए राज्य में जल्द ही स्मार्ट कार्ड योजना लागू हो सकती हैं.

Patna: बिहार सरकार (Bihar Government) राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब लोगों को बार-बार राशन कार्ड (Ration Card) बनवाने की मुक्ति मिलने वाली है. इसके लिए राज्य में जल्द ही स्मार्ट कार्ड योजना लागू हो सकती हैं. इसके तहत 1 करोड़ 81 लाख राशन कार्डधारक परिवारों को स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे. स्मार्ट कार्ड एक बार बनने के बाद लाभार्थी परिवारों को फिर से दूसरा राशन कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं होगी.

इस स्मार्ट राशन कार्ड (Smart Ration Card) का प्रयोग लोग ATM कार्ड की तरह कर पाएंगे.  इससे राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदारों की मनमानी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.

- Install Android App -

स्मार्ट राशन कार्ड में एक क्यूआर कोड होगा जिससे कार्डधारक को कहीं भी और किसी भी पीडीएस दुकान से राशन ले पाएंगे. इसके अलावा राशनकार्ड में शामिल सदस्यों में जिनका आधार सिडिंग नहीं हुआ है वे 31 मार्च तक आधार सिडिंग जरुर करा ले.

इसकी जानकारी देती हुए बिहार सरकार के खाद्य सचिव विनय कुमार ने कहा कि वन नेशन वन राशन कार्ड के अंतर्गत आधार सिडिंग एवं सत्यापन का कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश सभी अनुमंडल अधिकारियों को जारी कर दिया गया है.

बता दें कि बिहार में 1 करोड़ 81 लाख के पास राशन कार्ड हैं. जिससे 8 करोड़ 81 लाख लोग राशन का लाभ उठा रहे हैं. इसमें कम से कम एक पारिवारिक सदस्य का 100 प्रतिशत आधार सिडिंग है. हालांकि एक करोड़ 60 लाख लोगों का आधार सिडिंग नहीं हुआ है.