ब्रेकिंग
रहटगांव : सच में पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते है। कागजों में 11 साल पहले जो मर गया। उसे पुलिस ने जिंद... हंडिया : घरों तथा पांडालों में विराजे गणपति बप्पा,, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजी धार्मिक न... हरदा न्यूज: 2 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसपी ने किया इनाम घोषित! कलारीपट्टू जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डिजिटल स्कूल ने गाड़ा कामयाबी का झंडा। JNVST Admission Form 2025: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन Manjhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए और मुफ्त 3 एलपीजी सिलिंडर घोर कलयुग : जमीन के टुकड़ों के लालच में भाई ने भाई के साथ की गद्दारी! फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे के नाम... Harda: रामभरोस मुंडेल विधायक प्रतिनिधि नियुक्त,समर्थको ने दी बधाई। हरदा:आबकारी विभाग हरदा की अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में 06 प्रकरण दर्ज  66600 रुपए क... विनेश फोगाट को कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार, पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व ...

कई बरसों से शासन प्रशासन उदासीन: हायर सेकेंडरी स्कूल की बाट जोह रहा है आदिवासी ग्राम निवारदी 

अनिल उपाध्याय  खातेगांव 

खातेगांव विकासखंड के कई गांवो में हायर सेकेंडरी स्कूलों की सुविधा नहीं होने के कारण छात्राएं हायर सेकेंडरी की शिक्षा हासिल कर पाने से वंचित हो रही है। लेकिन लंबे समय से हायर सेकेंडरी स्कूल की मांग की जाती रही है। लेकिन शासन प्रशासन ने आज तक कोई ध्यान नहीं दिया है।

दीपगांव -कुसमानिया मार्ग पर 2 हजार की आबादी वाले आदिवासी बाहुल्य गांव निवारदी के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से हायर सेकेंडरी स्कूल खोले जाने की मांग कर रहे हैं।

एक और शासन -प्रशासन आदिवासियों के उत्थान के लिए नित्य नई योजनाएं ला रही हैं। वहीं दूसरी ओर शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर आखिर चुप क्यों है। निवारदी और उसके आसपास लगे 10 से अधिक आदिवासी गांव की बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो रही है। वही गांव की कुछ बालिका है जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती है व यहां से 20 किलोमीटर दूर खातेगांव कन्नोद या फिर कुसमानिया तक का सफर तय कर रही हे। जिसके कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इन गांवों के अधिकांश बच्चे उच्च शिक्षा से हो जाते हैं वंचित

शा हाई स्कूल निवारदी मे इन गांवों से बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। उनमे निवारदी,मचवास, लिंगापानी, खातामाऊ, घोटामडंली, माना, पटरानी, कालीबाई, खिवनी, रिछीखो, निवारदी मे हाई सेकेंडरी स्कूल नहीं होने के कारण इन गांवो के अधिकांश बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं जिनमे बालिकाओं की संख्या अधिक होती है।

इन ग्रामीणों ने की मांग

- Install Android App -

निवारदी के सुभागसिह इवने, संजय परते, रामानंद उईके, सतीश धुर्वे, सुरज सरयाम ,संतोष मनोहर परते, सुगना बाई ,बतेशीबाई ,लीलाबाई, मनीबाई, संगीताबाई, आरती, वंदना स्वार्थी? कविता, वंदना ,लक्ष्मी, अभिषेक ,राज़, राहुल ने अति शीघ्र निवारदी में हायर सेकेंडरी स्कूल खोलने की मांग की है।

निवारदी ग्राम के ग्रामीण और स्कूली बच्चों ने हाई स्कूल के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और कहां की हाई सेकेंडरी स्कूल खोला जाए ताकि 10 से अधिक गांव के बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके

इनका कहना हे।

पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक आशीष शर्मा, कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपत्ति उईके पीएची विभाग के कार्यक्रम मे शामिल होने निवारदी पहुचे थे। जहा ग्रामीणों द्वारा उन्हें ग्राम निवारदी में हाई सेकेंडरी स्कूल खोलने की मांग की गई थी। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया था कि नवीन सत्र 20-23 ’24 में निवारदी में हाई सेकेंडरी स्कूल शुरू कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक हाई सेकेंडरी स्कूल शुरू नहीं हो पाया है।

            सुभागसिह इवने,

              सरपंच निवारदी

—————————