jhankar
ब्रेकिंग
थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेतों से मोटर और मकानों से मूंग चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स... अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश करताना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण कलश वंदन यात्रा’ का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, रथ और कलश का किया पूजन

कथित शराब घोटालेबाज मनीष सिसौदिया के लिए मौन धारण कर ध्यान में केजरीवाल,नही मना रहे होली

आचार्य संदिपन 
नई दिल्ली।
देश में नौटंकी मैन और मफलर मैन के नाम से मशहूर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बार कथित शराब घोटालेबाज दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के विरोध में होली ना मनाने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल सुबह 10 बजे से शाम के पांच बजे तक ध्यान मुद्रा में रहेंगे। अरविंद केजरीवाल की ध्यान मुद्रा वाली तस्वीर भी सामने आई है। बता दें कि कथित आबकारी घोटाले को लेकर सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था जो कि इस समय तिहाड़ जेल में हैं।
अरविंद केजरीवाल ने एक दिन पहले ही कहा था कि मोदी जी ने बहादुरों को जेल में डाल दिया इसलिए वह होली नहीं मनाएंगे। उन्होंने दिल्ली की जनता से भी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध करने की अपील की थी। होली के दिन सुबह अरविंद केजरीवाल राजघाट पहुंचे और गांधी जी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजादी के 75 साल केबाद वह दिन आया है जब स्कूल की काया पलटने वाले को जेल में डाल दिया गया है।

- Install Android App -

आम आदमी पार्टी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर लगाए आरोप

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने होली के दिन मीडिया से बात की और केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया को तिहाड़ की जेल नंबर 1 में खूंखार अपराधियों के साथ रखा गया है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार राजनीतिक हत्या करवाना चाहती है। मनीष सिसोदिया की जान को खतरा है इसलिए उनकी सेल में परिवर्तन किया जाना चाहिए।