ब्रेकिंग
रहटगांव : सच में पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते है। कागजों में 11 साल पहले जो मर गया। उसे पुलिस ने जिंद... हंडिया : घरों तथा पांडालों में विराजे गणपति बप्पा,, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजी धार्मिक न... हरदा न्यूज: 2 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसपी ने किया इनाम घोषित! कलारीपट्टू जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डिजिटल स्कूल ने गाड़ा कामयाबी का झंडा। JNVST Admission Form 2025: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन Manjhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए और मुफ्त 3 एलपीजी सिलिंडर घोर कलयुग : जमीन के टुकड़ों के लालच में भाई ने भाई के साथ की गद्दारी! फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे के नाम... Harda: रामभरोस मुंडेल विधायक प्रतिनिधि नियुक्त,समर्थको ने दी बधाई। हरदा:आबकारी विभाग हरदा की अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में 06 प्रकरण दर्ज  66600 रुपए क... विनेश फोगाट को कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार, पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व ...

कन्नौद बार के वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूजी स्वर्गीय बीके यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि

अनिल उपाध्याय
खातेगांव

- Install Android App -

बाउजी के नाम से कन्नौद सहित देवास जिले में प्रसिद्ध कन्नौद के जाने-माने वयोवृद्ध अधिवक्ता स्व० बालकृष्ण यादव को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि। उनका निधन 04 मई 2023 की संध्या 82 वर्ष की अवस्था में निज आवास पर हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। परंपरा के अनुसार 04 अप्रैल 2023 को उनके प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ताओं ने अपने-आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। संघ के पूर्व अध्यक्ष संजीव कुंडल की अध्यक्षता में दिन के 11 बजे संघ के कक्ष में एक शोक-सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ के सचिव रामप्रसाद रामू यादव एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे। पूर्व अध्यक्ष संजीव कुंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि वे वर्ष 1962 में विधि व्यवसाय से जुड़े थे और तब से हमारे संघ के सक्रिय सदस्य रहे। वे ने कहा कि वे काफी मिलनसार थे। कभी भी वे गुस्सा नहीं करते थे और विवादों से हमेशा दूर रहते थे। साथ ही वे काफी हंसमुख और प्रसन्नचित व्यक्ति थे। वे भारतीय संविधान के अच्छे जानकार थे। ओर सिविल के मामले के वह ज्ञाता थे उनका एक तरफा नाम चलता था ।

उनका पारिवारिक पृष्ठभूमि भी विधि व्यवसाय का रहा है। उनके पिता भी जाने-माने कृषक थे। उनका जाना अधिवक्ता संघ और इस क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर अभिभाषक संघ के सुभाष कुंडल, हरी जोशी, भगवान सिंह चुंडावत, श्याम शर्मा, राजेश दुबे खातेगांव अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सावल सिंह यादव, उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ,दिनेश तिवारी, राजगोपाल सोमानी, रामेश्वर जाट, मनोज भंवर, केदार पटेल, ओम प्रकाश व्यास, सादिक खान ,राजेश व्यास, सैयद असगर अली, रुपेश यादव, शैलेंद्र पांचाल, दाऊद खान, आशीष चौधरी, विनोद, संतोष जायसवाल, मनीष शर्मा दीप पटवा, महेंद्र सिंह राठौर, राजेश जाट, विजय बोहरे, दीप पटवा, ओम प्रकाश बाकलीवाल , दुर्गेश ,शोभित वयास , सचिन दुबे , नरेंद्र सिंह शेखावत, अनिल तिवारी संतोष वर्मा , आदि अधिवक्ता ने श्रद्धांजलि दी।