ब्रेकिंग
शादीशुदा युवती से प्यार मे हुआ युवक का कत्ल ! युवती के परिजनों को युवक के कत्ल के आरोप किया गिरफ्तार पं प्रदीप मिश्रा भगवान चित्रगुप्त मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगें कथावाचाक मिश्रा से भड़का है कायस... होटल में चल रहा था देह व्यापार: पुलिस की छापामारी में 5 लोग पकड़ाए दमोह कलेक्टर का बयान अवैज्ञानिक व भ्रामक - केदार सिरोही ईरान से सुरक्षित निकाले गए 110 छात्र आज पहुंचेगें दिल्ली उप सरपंच पति पर आरोप प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की भूमि पर कब्जा कर बनाई रातों रात दुकान, मिठाई वाले को कि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 19 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया: गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार – 1.296 किलोग्राम मादक पदार्थ एवं मोबाइल जप्त टिमरनी: कांग्रेस संगठन ऐसे ऊर्जावान साथियों की टीम बना रही है जो जनहित के मुद्दों को अंजाम तक पहुंचा... जल जीवन मिशन की सभी पेयजल योजनाएं शीघ्रता से पूर्ण करें कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश

कब्र से गायब हो गई महिला की लाश : 2 दिन पहले पुलिस ने दफनाया था शव, प्रशासन और परिजन के उड़े होश

मकड़ाई समाचार रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जवा थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले एक महिला के शव को प्रशासन की तरफ से दफनवाया गया। आज जब महिला के परिजन शिनाख्ती के लिए पहुंचे, तो प्रशासन के होश उड़ गए। प्रशासन ने जहां पर शव को दफन करवाया था, वहां से महिला का शव गायब मिला।

- Install Android App -

जिसके बाद महिला की पहचान करने आए परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों का मानना है कि प्रशासन ने महिला के शव को दफनाया नहीं है, बल्कि कहीं फेंक दिया है। जिस वजह से उन्हें शव नहीं मिल पा रहा है।

रीवा जिले के डभौरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन से कटकर 18 दिसंबर को महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का पीएम कराया और अस्पताल भेजा गया। अज्ञात शव होने के चलते उसे बरहुली ठकुरान गांव के जंगलों में दफना कर दिया गया।