मकड़ाई समाचार भोपाल |राजधानी में गांधी नगर थाना पुलिस ने एक किशोरी की शिकायत पर उसके चाचा के खिलाफ अश्लील हरकत करने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सातवीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी माता-पिता और चाचा के साथ रहती है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक फरवरी को वह कमरे में सो रही थी। उसके माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे उसका चाचा कमरे में आया और सोते समय उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दी। इससे उसकी नींद खुल गई। इस पर चाचा डरा-धमकाकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर वह भाग गया। वह लगातार किशोरी पर गलत काम करने के लिए दबाव बना रहा था।