jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

कर्लीज रेस्त्रां को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, बुलडोजर लेकर पहुंचा था प्रशासन

Curlies Restaurant demolished : गोवा प्रशासन ने आज अंजुना बीच के पास बने कर्लीज रेस्त्रां को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस रेस्त्रां में अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी, जिसके बाद मामला राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT तक पहुंच गया था। ट्रिब्यूनल ने कर्लीज रेस्टोरेंट के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था जिसके बाद प्रशासन की तरफ से एक्शन लिया गया। आपको बता दें कि इस रेस्त्रां का संबंध बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत से भी है। मौत से पहले सोनाली फोगाट यहीं पार्टी कर रही थीं और फिर कुछ पीने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। पुलिस ने नशीले पदार्थों के मामले में रेस्त्रां के मालिक को गिरफ्तार भी किया था। अब प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचकर रेस्त्रां को ही ध्वस्त कर दिया।

क्यों हुई कार्रवाई?

- Install Android App -

न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एनजीटी की पीठ ने छह सितंबर को मामले की सुनवाई की थी। पीठ ने जीसीजेडएमए के आदेश को बरकरार रखा था।इसके बाद डिप्टी कलेक्टर गुरुदास एस टी देसाई ने नोटिस जारी किया था। फिर गुरुवार को जिला प्रशासन ने शुक्रवार को ये ढांचा गिराने की कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस रेस्त्रां पर सीआरजेड मानदंडों के उल्लंघन में ‘नो डेवलपमेंट जोन’ में निर्माण कार्य करने का आरोप है।

यहां की थी सोनाली ने पार्टी

गोवा के अंजुना समुद्र तट पर स्थित रेस्तरां, ‘कर्लीज’ हाल ही में चर्चा में आया, जब सोनाली फोगाट की मौत की जांच के सिलसिले में पुलिस यहां पहुंची। सोनाली फोगाट अपनी मौत से कुछ घंटे पहले यहां पार्टी करते हुए नजर आई थीं। इस मामले में दिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनमें रेस्त्रां के मालिक एडविन नून्स भी शामिल थे। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी।