jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

कलश स्थापना से पहले जानें ये जरूरी जानकारी

10 अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं, नवदुर्गा की आराधना का ये पर्व बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए घट स्थापना से पहले जानें ये जरूरी जानकारी।

प्रात:काल स्नान करें, लाल परिधान धारण करें। घर के स्वच्छ स्थान पर मिट्टी से वेदी बनाएं। वेदी में जौ और गेहूं दोनों बीज दें। एक मिट्टी या किसी धातु के कलश पर रोली से स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं। कलश पर मौली लपेटें। फर्श पर अष्टदल कमल बनाएं। उस पर कलश स्थापित करें। कलश में गंगा जल, चंदन, दूर्वा, पंचामृत, सुपारी, साबुत हल्दी, कुशा, रोली, तिल, चांदी डालें। कलश के मुंह पर 5 या 7 आम के पत्ते रखें। उस पर चावल या जौ से भरा कोई पात्र रख दें। एक पानी वाले नारियल पर लाल चुनरी या वस्त्र बांध कर लकड़ी की चौकी या मिट्टी की वेदी पर स्थापित कर दें। बहुत आवश्यक है नारियल को ठीक दिशा में रखना। इसका मुख सदा अपनी ओर अर्थात साधक की ओर होना चाहिए। नारियल का मुख उसे कहते हैं जिस तरफ वह टहनी से जुड़ा होता है। पूजा करते समय आप अपना मुंह सूर्योदय की ओर रखें। इसके बाद गणेश जी का पूजन करें। वेदी पर लाल या पीला कपड़ा बिछा कर देवी की प्रतिमा या चित्र रखें। आसन पर बैठ कर तीन बार आचमन करें। हाथ में चावल व पुष्प लेकर माता का ध्यान करें और मूर्ति या चित्र पर समर्पित करें। इसके अलावा दूध, शक्कर, पंचामृत, वस्त्र, माला, नैवेद्य, पान का पत्ता आदि चढ़ाएं। देवी की आरती करके प्रसाद बांटें और फलाहार करें।

यह सारी पूजन विधि करते समय नवार्ण मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। नवार्ण मंत्र- “ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे।”

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त-
शुभ मुहूर्त- 
शाम 04:29-05:53 तक।

- Install Android App -

दूसरा शुभ मुहूर्त- दोपहर 03:02 से शाम 04:29 तक।

अभिजीत मुहूर्त- 11:58 से 12:08 तक।

ध्यान रखें- कलश के ऊपर कभी भी दीपक नहीं जलाना चाहिए। कलश की स्थापना उत्तर-पूर्व दिशा में करनी चाहिए और दीपक को दक्षिण-पूर्व कोने में लगाना चाहिए।

अखंड ज्योति एवं पाठ
यदि संभव हो और सामर्थ्य भी हो तो देसी घी का अखंड दीपक जलाएं। इसके आसपास एक चिमनी रख दें ताकि बुझ न पाए। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। माता की आराधना के समय यदि आपको कोई भी मंत्र नहीं आता हो तो आप केवल दुर्गा सप्तशती में दिए गए नवार्ण मंत्र ‘ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे’ से सभी पूजा कर सकते हैं।

यही मंत्र पढ़ते हुए सामग्री चढ़ाएं। मातृ शक्ति का यह अमोघ मंत्र है। जो भी यथासंभव सामग्री हो आप उसकी चिंता न करें, कुछ भी सुलभ न हो तो केवल हल्दी, अक्षत और पुष्प से ही माता की आराधना करें। संभव हो तो शृंगार का सामान और नारियल-चुन्नी जरूर चढ़ाएं।