jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026

कलेक्टर ने दवाना हाट-बाजार में पहुंचकर की चालानी कार्यवाही

मकड़ाई समाचार बडवानी| कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने आकस्मिक रूप से दवाना के हाट – बाजार का निरीक्षण किया । इस दौरान हाट में बिना मास्क के घूम रहे लोगो पर एवं ऐसे दुकानदार जो बिना मास्क लगाये दुकानो पर बैठे थे, उन पर अपने समक्ष चालानी कार्यवाही करवाई है। इस दौरान कलेक्टर के साथ तहसील राजपुर के एसडीएम श्री वीरसिंह चौहान एवं तहसीलदार ठीकरी  राजेश कोचले भी थे ।
आकस्मिक रूप से हाट में पहुंचे कलेक्टर ने जहॉ लोगो को बताया कि बढ़ते हुये कोरोना पाजिटिव के मददेनजर सोसल डिस्टेंस एवं मास्क लगाने के नियम का यदि सभी अपने मन से पालन करें तो इससे कोरोना वायरस का प्रसार को 90 प्रतिशत तक रोका जा सकता है। इसलिये आवश्यक है कि हम सब मिलकर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के अभियान में सहयोग दे। इसके लिये आवश्यक है कि हम सार्वजनिक स्थानों पर निकलने के दौरान या दुकानों पर क्रय-विक्रय के समय सोसल डिस्टेंस एवं मास्क लगाने के नियम का पूरी तरह से पालन करें ।
इस दौरान कलेक्टर ने 2 ऐसे दुकानदार जो बिना मास्क लगाये दुकान पर बैठे थे उन पर 5-5 सौ रूपये का, 1 ठेले वाले पर 2 सौ रूपये का एवं 5 लोगो पर 100 – 100 रूपये का जुर्माना लगवाकर वसूलने की कार्यवाही करवाई ।