jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

पत्र लिखें और पाएं नगद पुरस्कार

 मकड़ाई समाचार मुरैना |भारतीय डाक विभाग देश के सभी राज्यों के युवाओं के लिए युनिवर्सल पोस्टल यूनियल (यूपीयू) 2021 अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता के लिए युवाओं को पत्र में कोविड-19 के स्वयं के अनुभवों को अपने परिवार के किसी सदस्य को संबोधित करते हुए लिखना है। पत्र को अंग्रेजी या संविधान की आंठवीं अनुसूची में शामिल किसी भी भाषा में लिख सकते है। पत्र की शब्द सीमा 800 से अधिक नहीं होनी चाहिए और यह स्वलिखित ही होना चाहिए। आवेदन करने वाले युवा की आयु 31 मार्च तक 15 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सर्किल लेवल पर पुरस्कार के रूप में प्रथम विजेता को नगद 25 हजार रूपए और प्रमाण पत्र, द्वितीय को 10 हजार रूपए और प्रमाण पत्र तथा तृतीय विजेता को 5 हजार रूपए और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जबकि नेषनल लेवल पर पुरस्कार के रूप में प्रथम विजेता को नगद 50 हजार रूपए और प्रमाण पत्र, द्वितीय को 25 हजार रूपए और प्रमाण पत्र तथा तृतीय विजेता को 10 हजार रूपए और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए सर्किल ऑफिस में 5 अप्रैल तक प्राप्त पत्र स्वीकार किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ एंट्री को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता को क्रमषः गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वेबसाईट www.indiapost.gov.in  है।