jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

Covid-19 की नई लहर ने डराया, 24 घंटों में 53 हजार नए केस, इन राज्‍यों में ज्‍यादा खतरा

कोरोना संक्रमण का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान 53 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। 153 दिन यानी करीब पांच महीने बाद एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में नए मामले सामने आए। संक्रमण के मामले में यह इस साल की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। देखा जाए तो दो दिन के भीतर एक लाख से अधिक मरीज बढ़ गए। नए मामलों को मिलाकर देश में अब तक 1,17,87,534 लोग संक्रमित हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना वायरस के मामले रोज बढ़ रहे हैं। कुल मामलों के 80.63 फीसद मामले इन्हीं राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में लगातार मामले बढ़ रहे हैं और वहां एक दिन में 31,855 नए मामले आए। इसके बाद पंजाब में 2,613 जबकि केरल में 2,456 नए मामले आए। इन राज्यों के अलावा दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मप्र समेत दस राज्यों में भी हर दिन रोज संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। ये राज्य जम्मू कश्मीर, गोवा, उत्तराखंड, ओडिशा, लक्षद्वीप, दमन और दीव, दादर और नागर हवेली, लद्दाख, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड हैं।

- Install Android App -

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुुरुवार की सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार 15वें दिन संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 53,476 नए मामले सामने आन से इस समय 3,95,192 सक्रिय मरीज हो गए हैं। ये अब तक हुए कुल संक्रमितों का 3.35 फीसद हैं। इस दौरान 251 और लोगों की मौत के साथ कोरोना के कारण दम तोड़ने वालों की संख्या बढ़कर 1,60,692 हो गई है। कोरोना से जिन 251 और लोगों ने दम तोड़ा उनमें सर्वाधिक 95 लोग महाराष्ट्र के हैं। जबकि पंजाब में 39, छत्तीसगढ़ में 29, तमिलनाडु व कर्नाटक में 12-12 और केरल में 10 लोगों की जान गई।